Saturday 15th of August 2026 12:57:45 AM
Homeस्वास्थ्य5 की मौत 24 घंटे में मिले 173 लोग कोरोना संक्रमित

5 की मौत 24 घंटे में मिले 173 लोग कोरोना संक्रमित

कोडरमा। जिले में गुरुवार को कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 173 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। बताया जाता है कि कोरोना मरीजों का मौत और संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिले में 24 घण्टे के दौरान कोडरमा के पुलिस निरीक्षक विजय दीप टोप्पो की मौत डोमचांच कोविड हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान हो गयी। उसके अलावे 4 अन्य लोगों की मौत हो गयी, वहीं 173 लोग संक्रमित पाए गए। स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिले में 24 घंटे में ट्रू नेट में 147 एवं एन्टी जेन में 26 संक्रमित शामिल हैं। वहीं अच्छी खबर है कि निजी अस्पताल से 13 एवं होम आईशोलेशन में रह रहे 550, कुल 563 मरीज स्वस्थ हो अपने घर लौट गए। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1623 हो गयी है ,जबकि 1255 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं जिले में अब तक कोरोना से 89 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments