Wednesday 12th of August 2026 10:00:14 PM
HomeViral Newsकई बार कोशिश की लेकिन नहीं बन पाई मां, एक्स

कई बार कोशिश की लेकिन नहीं बन पाई मां, एक्स

चीन की एक ‘महिला’ भी शादी के बाद अपने मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन एक साल की कोशिश के बाद भी जब वह गर्भवती होने में नाकाम रही तो डॉक्टर्स ने उसको लेकर बड़ा ही हैरान करने वाला खुलासा किया। जब महिला अपने चोटिल टखने के एक्स-रे के लिए डॉक्टर के पास पहुंची, लेकिन वहां उन्हें कुछ ऐसा पता चला कि वो सन्न रह गई। डॉक्टर्स ने अपने मरीज को बताया कि वह जन्म से ही एक पुरुष हैं।

दरअसल, चीन की रहने वाली 25 साल की यह महिला लगभग एक साल से मां बनने की कोशिश कर रही थी। इस बीच महिला अपने चोटिल टखने के एक्स-रे के लिए डॉक्टर के पास गई थी। एक्स-रे देखने के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह पुरुष है और उसकी हड्डियों का विकास नहीं हुआ है।

डॉकटर की बात सुन महिला हैरान थी। हालांकि, डॉक्टर किसी तरह से उसे यह समझाने में सफल रहे कि वो महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। महिला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली है और उसका नाम पिंगपिंग है।

पिंगपिंग 25 साल से एक महिला के रूप में रह रही थी और उसने पिछले साल ही शादी की थी। डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके पास कोई गर्भाशय या अंडाशय नहीं है। हालांकि, उसके पास पुरुषों के वाई गुणसूत्र हैं, जो कि बताता है कि पिंगपिंग आनुवंशिक रूप से एक पुरुष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments