Sunday 15th of February 2026 08:48:20 AM
HomeBreaking Newsपांच मुख्य जिला न्यायाधीश और 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला

पांच मुख्य जिला न्यायाधीश और 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला

विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद सिमडेगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनें
विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद सिमडेगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनें

रांची। झारखंड में बड़े पैमाने पर न्यायिक सेवा के अधिकारियों के तबादला किया गया हैं। जबकि कुछ अधिकारियों को प्रमोशन भी मिला हैं। 72 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अंबुजनाथ के की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पीयूष कुमार को रांची फैमिली कोर्ट से दुमका फैमिली कोर्ट भेजा गया 

पांच मुख्य जिला न्यायाधीशों के और 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए है। इनमें पीयूष कुमार को रांची फैमिली कोर्ट से दुमका फैमिली कोर्ट भेजा गया है। प्रेसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट के राजेंद्र बहादुर पाल को देवघर से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश लोहरदगा बनाया गया है।

विधानसभा सेक्रेटरी महेन्द्र प्रसाद सिमडेगा पहुंचे

विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सिमडेगा बनाया गया है। बोकारो के प्रोसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट के ओम प्रकाश पांडे को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जामताड़ा बनाया गया है। वहीं धनबाद से प्रधान जज फैमिली कोर्ट सत्यप्रकाश को खूंटी का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/NOTIFICATION_No_132_140_A_29082021.pdf”]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments