Saturday 14th of February 2026 08:53:04 PM
HomeBreaking Newsरांची: नगड़ी के होटल saffron के मालिक पर जानलेवा हमला

रांची: नगड़ी के होटल saffron के मालिक पर जानलेवा हमला

अशरफ अंसारी की छति ग्रस्त गाड़ी

पिस्कानागड़ी । नगड़ी के होटल ब्यवसाई होटल सैफरॉन ( सपरोम )के मालिक अशरफ अंसारी पर शुक्रवार शाम को अपराधियों ने जानलेवा हमला किया जिससे उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा । अशरफ के माथे पर हथियार से वार किया गया है जिससे माथे पर चोट पहुंची है ।

इस संबंध में अशरफ अंसारी ने नगड़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है प्राथमिकी दर्ज के अनुसार अताउल रहमान उर्फ लादेन ,अलीम अंसारी, तस्लीम अंसारी उर्फ भंवरा, कौशर अंसारी, बल्लू केसरी तथा जावेद अंसारी पर लिखित आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि अशरफ बसीला गांव स्थित एक जमीन में बाउंड्री देखने गया था, जब वह जमीन में था उसी वक्त एक गाड़ी जिसका नंबर डब्लू बी 12 बी 1201 से पांच छह व्यक्ति पहुंचे और इन्होंने पांच लाख रुपया रंगदारी की मांग की । जब इन्होंने पैसा देने से इनकार किया तो वे लोग दौली और तलवार से पर हमला कर दिया, जिससे माथे में चोट आ गई खून बहने लगा । इसी बीच तस्लीम ने पेट में हॉकी स्टिक से प्रहार किया एवं बल्लू केसरी ने गोली चलाई जो उसकी गाड़ी पर जाकर लगी । इसके बाद यह लोग घटनास्थल से भागने लगे तो कौसर अंसारी ने इसके गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया ।

इन्होंने प्राथमिकी में बताया है कि यह लोग अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं इन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इन लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाय । इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी बिनोद राम ने कहा कि जल्द ही मामले का जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले पटाक्षेप किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments