Sunday 15th of February 2026 04:46:59 PM
HomeLatest Newsबरहेट बोरियों पथ बनी जानलेवा

बरहेट बोरियों पथ बनी जानलेवा

बोरियो- बरहेट मुख्य पथ के स्टेट बैंक के समीप सड़क जानलेवा बन गया है। सड़क बीचो-बीच गढ़ढे में तब्दील हो चुका है। तलाब नुमा सड़क होने पर आने जाने वाले मुसाफिर जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया की कई बार बाइक सवार सड़क नुमा गड्डे में गिर कर घायल हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से सड़क की मरम्मति की मांग की है।
मालूम हो कि ये सड़क पथ निर्माण विभाग से अगले साल हीं मरम्मती कराई गई थी। गुणवत्ता खराब होने के कारण कई जगह सड़क में दरार आ गया है। वहीं बाबा होटल के पास भी सड़क तलाब के शक्ल ले लिया है।
एक साल के अन्दर सड़क में दरार पड़ने पर सवालिया निशान पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने अविलंब सड़क की मरम्मति की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments