Saturday 14th of February 2026 08:04:31 PM
HomeLatest Newsबंगाल में मानसून ने दी दस्तक

बंगाल में मानसून ने दी दस्तक

कोलकातापश्चिम बंगाल में मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून के साथ कई जिलों में मध्यम तो कई अन्य जिलों मालदा, पूर्व व पश्चिम मेदनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ भारी बारिश हुई. अगले 72 घंटों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से यहां हवाएं चल सकती हैं.

Monsoon knocked in Bengal

कोलकाता महानगर में अगले 48 घंटों में 50 मिमी बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश धीमी हो जायेगी. बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. बंगाल से ज्यादा ओड़िशा में निम्न दबाव का असर रहेगा. मौसम विभाग ने 11 से 14 जून तक दक्षिण बंगाल में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments