Sunday 15th of February 2026 10:01:58 PM
HomeBreaking Newsअवैध लड़की लदा ट्रैक्टर समेत दो लोगों को गावां पुलिस ने किया...

अवैध लड़की लदा ट्रैक्टर समेत दो लोगों को गावां पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब्त लकड़ी लदा ट्रैक्टर

गिरिडीह/गावां : थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में रविवार की देर रात गावां पुलिस ने अवैध लकड़ी लदा ट्रेक्टर जब्त किया। इसके साथ ही चालक व एक अन्य सहयोगी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गावां थाना पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


इस बाबत गावां थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेक्टर द्वारा अवैध लकड़ी का बोटा ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उनके निर्देश पर गस्ती दल ने उक्त वाहन का जांच किया। जांच के दौरान कोई कागजात नहीं दिखाए जाने पर लकड़ी लदे ट्रेक्टर के साथ उसके चालक एव एक अन्य सहयोगी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में ककमारी निवासी साधु प्रसाद वर्मा व कोनी निवासी विपिन कुमार शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments